फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: देघाट देवी मंदिर में चैत्राष्टमी मेले में रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Mon, 18 Mar 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल। देघाट देवी मंदिर में 16 अप्रैल को चैत्राष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष किशन सिंह मैठानी ने कहा कि मंदिर में भव्य मेला लगेगा। कलाकार यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या का भी आयोजन होगा। बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और माता के डोले के साथ मंदिर पहुंचेंगे। पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था के लिए मदद ली जाएगी। बैठक में सुरेंद्र गोयल, विरेंद्र रावत, नारायण बंगारी, अशोक तिवाड़ी, पूरन रजबार, अशोक अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें