फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 22वें दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी शुरू

Thu, 14 Aug 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में 22वें दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नंदा देवी समिति के संरक्षक हरीश लाल साह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव को पहले से भी अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ 22 सितंबर प्राण प्रतिष्ठा के साथ 2025 को प्राण प्रतिष्ठा के साथ होगा।
विज्ञापन

23 सितंबर को सुंदरकांड, 24 सितंबर को अंतरविद्यालयी भजन प्रतियोगिता, 25 सितंबर को श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, 27 सितंबर को 56 भोग, 28 सितंबर को अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता, 29 सितंबर को खीर महाभोग और एक अक्तूबर को हवन, कन्या पूजन का आयोजन होगा। महोत्सव का समापन दो अक्तूबर को शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। बैठक में छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, नंद किशोर गर्ग, भाष्कर कपिल, नरेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, दीपक तिवारी, गौरव तिवारी, बसंत नेगी, मोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें