स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे के भरसोली स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रामलीला मंचन के चौथे दिन दशरथ कैकेई, मंथरा-कैकेई संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। रामलीला मंचन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही ।
स्याल्दे में रामलीला के चौथे दिन राम बरात, अयोध्या में राम राज्याभिषेक की घोषणा, मंथरा-कैकेई, दशरथ कैकेई, राम-सीता-लक्ष्मण संवाद, राम वनवास आदि का मंचन हुआ। मंथरा-कैकेई और दशरथ कैकेई संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा गया। पूजा गंधर्व ने कैकेई, हीरा सिंह बंगारी ने मंथरा, गोविंद बंगारी ने दशरथ, तनुजा बंगारी ने राम, नैना ने लक्ष्मण, पूजा बंगारी ने सीता, नरेंद्र कुमार ने कौशल्या की भूमिका निभाई। वहां रामलीला समिति के अध्यक्ष बचीराम डुंगरियाल, महेंद्र सिंह बंगारी, बचे सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, कैलाश ढौंडियाल, हंसी सजवाण, रेखा आर्या, निर्मला आर्या, खिल्पा डंगवाल आदि मौजूद रहे। संवाद