फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्याल्दे में भव्य कलश यात्रा से बही भक्ति की बयार

Fri, 16 May 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
स्याल्दे में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शिव मंदिर वृद्धकेदार में श्रीमद् भागवत पुराण कथा शुरू
विज्ञापन


स्याल्दे (अल्मोड़ा)। पौराणिक शिव मंदिर वृद्ध केदार में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत पुराण कथा का कलश यात्रा के साथ आगाज हो गया। आचार्य दीपक जोशी ने गणेश पूजा से इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन


सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली गई। अपराह्न दो बजे से कथा वाचन शुरू हुआ, जो सांय 5 बजे तक चली। इसके बाद भजन-कीर्तन का दौर चला। कथावाचन करते हुए आचार्य दीपक जोशी ने कहा कि मानव कल्याण व धर्म रक्षा के लिए भगवान हरि नारायण के विभिन्न अवतारों के बारे में समझाया। उन्होंने मानव जीवन को सर्वोपरि बताते हुए सतमार्ग पर चलकर परोपकार्य करने के लिए प्रेरित किया। कथा श्रवण को बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे। कथा के मुख्य यजमान ग्राम चचरोटी निवासी बाला दत्त शर्मा, मोहन चंद्र शर्मा, भैरव दत्त शर्मा हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रघुवर सिंह मनराल, मोहन चंद्र शर्मा, बाला दत्त शर्मा, गिरीश चंद्र शर्मा, माधवानंद, भैरव दत शर्मा व हरीश चंद्र मैनाली आदि कई लोग व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें