फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलियानौला में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

Tue, 05 Sep 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत।
विज्ञापन
चिलियानौला में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट। शिक्षक दिवस पर रानीखेत और द्वाराहाट के विद्यालयों में तमाम कार्यक्रम हुए। जीआईसी कुलसीबी में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। प्रधानाचार्य देवेंद्र भट्ट ने देश के बेहतर भविष्य निर्माण को आगे आने का आह्वान किया। द्वाराहाट के सुरईखेत इंटर कालेज में पूर्व प्रधानाचार्य डा. डीपी चौधरी ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालया चिलियानौला में भी तमाम कार्यक्रम हुए। स्वच्छता पखवाड़े के तहत विद्यालय में निबंध और कला प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


जिसमें तान्या मीनाक्षी पिंडारी, रूचिता आर्या, खुशबू बोरा, पल्लवी कुवार्बी, मानसी आर्या अव्वल रहीं। प्रधानाचार्या विमला अधिकारी ने शिक्षकों से पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करने पर जोर दिया। इस दौरान शिक्षक मनमोहन देव, संदीप गोरखा, जगदीश पंत आदि मौजूद रहे।

रानीखेत जीजीआईसी में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी प्रधनाचार्या विशौला देवी सहित तमाम शिक्षिकाओं ने शिक्षक दिवस का महत्व बताया। छात्रा मुस्कान, रिया सांगा आदि ने कविता प्रस्तुत की। केंद्रीय विद्यालय, एपीएस, नेशनल इंटर कालेज, मिशन इंटर कालेज, जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत, द्वाराहाट इंटर कालेज, सुरईखेत इंटर कालेज, जीजीआईसी द्वाराहाट, विवेकानंद इंटर कालेज, जीआईसी बटुलिया, डीपीएस, एमडी तिवारी हाईस्कूल, जीआईसी जालली, केपीएस मल्ली मिरई आदि विद्यालयों में भी शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुए। 
विज्ञापन


हेमा, प्रियंका, प्रमोद, हेमंत अव्वल रहे 
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीआईसी बटुलिया में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता प्रतिभाग दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला, क्विज सहित तमाम प्रतियोगिताएं हुईं। चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में हेमा नेगी, रीना बिष्ट, नीरज रौतेला, जूनियर वर्ग में प्रियंका नेगी, हेमंत, मेघा नेगी, निबंध सीनियर वर्ग में प्रमोद तिवारी, लता पंत, रीना बिष्ट, जूनियर वर्ग में हेमंत रावत, प्रियंका नेगी, मीना कांडपाल, क्विज में नीरज ग्रुप, लता ग्रुप तथा कंचन ग्रुप अव्वल रहे। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर गोकुल राणा ने स्वच्छता का महत्व बताया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान भावना, विजय सोनी, चंद्रगुप्त, हरिओम, कुसुमलता, हरीश चंद्र पंत, कैलाश कांडपाल, कल्याण सिंह आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें