फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याल्दे बिखौती मेले में होगी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

Mon, 23 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय खेल एवं सांस्कृतिक समिति की बैठक में आगामी स्याल्दे बिखौती मेले की तैयारियाें पर चर्चा हुई। तय हुआ कि इस बार मेले को भव्य रूप से मनाया जाएगा। कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक समिति मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। मेले में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक नगाड़े को 51 सौ की धनराशि मुख्य अतिथि विधायक मदन बिष्ट प्रदान करेंगे, जबकि पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला 11 सौ की धनराशि प्रदान करेंगे। झोड़ा गायक, हुड़का वादक, प्रतिभावान खिलाड़ी, समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा। तय हुआ कि उद्घाटन मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत के आगमन पर झांकियां निकाली जाएंगी, जिसमें सभी स्कूलों के बच्चों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान झांकी प्रतियोगिता भी होगी। पहले स्थान पर रहने वाले झांकी को 11 हजार, द्वितीय झांकी को 81 सौ, तृतीय स्थान पर रहने वाली झांकी को 51 सौ रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष विमल शाह, कमल शाह, युगल शाह, अनिल चौधरी काकू, मोहन बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह, मदन सिंह, जगत सिंह, मनोज मठपाल, संजय राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें