फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाली पांखुला और पागुड़ा पहने पहुंची महिलाएं

Wed, 13 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
सांस्कृतिक संगम चौखुटिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अगनेरी मंदिर परिसर में चैत्राष्टमी मेले के तीसरे दिन रामपुर से परंपरागत गढ़वाली परिधानों में आई महिलाओं के सांस्कृतिक जुलूस ने मेले की रंगत बढ़ा दी। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जहां एक ओर लोकगीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया वहीं दूसरी ओर हास्य कवि आनंद भट्ट ने खूब हंसाया। चैत्राष्टमी मेले के तीसरे दिन इसी ब्लॉक के गढ़वाली प्रभाव वाले रामपुर क्षेत्र के आधा दर्जन गावों से परंपरागत कुमाऊंनी रंगवाली पिछोड़ा, जेवरात और गढ़वाली पांखुला, कमर में सफेद लपेटा और पागुड़ा पहनकर गढ़वाली गीत गाती महिलाओं के सांस्कृतिक जुलूस ने मेले की रंगत को चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन


इस दौरान माता के जयकारे लगाती महिलाओं को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। रामपुर, भनोटिया, टटलगांव, रिवाड़ी, सुनगड़ी, चौकुड़ी, कुलगधेरा आदि गांव से महिला मंगल दलों के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने झोड़े गाए। दूसरी ओर मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। बोनाफाइड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगीली बिंदी घाघरी काई साड़ी लाल किनार वाली... और प्राथमिक स्कूल पैली, गर्जिया के बच्चों ने जागर सहित कई गीत सुनाए। हास्य कवि आनंद भट्ट ने भी लोगों को खूब हंसाया।

मेला समिति के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप बिष्ट ने सभी का स्वागत किया। संचालन ललित तड़ियाल, जीवन नेगी, लीला जोशी, हेमंत कुमार आदि ने किया। वहीं सांस्कृतिक जुलूस के प्रेरक जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, पदमा देवी, रेखा नेगी, विमला, कमला देवी, कलम सिंह, काशीनाथ, ध्यान सिंह, प्रकाश रावत, जगत रॉई, कलम सिंह, नरेंद्र राम, गजानंद जोशी, हीरा सिंह रॉई, इंद्रराम समेत मेला समिति के दान सिंह रौथांण, दयाल मेहरा, ललिता बिष्ट, राजेश चौधरी वीरेंद्र बिष्ट, पुष्कर कांडपाल, बलवंत नेगी, दरबान बिष्ट, दिनश मनराल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें