फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खीरा हुआ महंगा, सलाद की थाली पर बढ़ी महंगाई की मार

Fri, 04 Sep 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सब्जियों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की रसोई के साथ भोजन की थाली पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सलाद के रूप में पसंद किया जाने वाला खीरा भी इन दिनों महंगाई की मार झेल रहा है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों में खीरे के दाम में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। कुछ दिन पहले तक बाजार में खीरा 40 रुपये किलो बिक रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 50 से 60 रुपये किलो तक पहुंच गई है। हालांकि, अलग-अलग दुकानों पर इसके दामों में अंतर देखने को मिल रहा है।
सब्जी विक्रेताओं के अनुसार मंडी में खीरे की आवक और उपलब्धता में उतार-चढ़ाव के चलते कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। सब्जी विक्रेता लक्ष्मी दत्त ने बताया कि खीरे के दाम हाल ही में 80 रुपये किलो तक पहुंच गए थे, हालांकि शुक्रवार को यह 60 रुपये किलो पर आ गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में खीरे के दाम में काफी वृद्धि हुई है। वहीं, गोपाल रावत ने बताया कि सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी मंडी से ही शुरू हो रही है। दुकानों तक पहुंचने के बाद परिवहन समेत अन्य खर्च जुड़ने से कीमत और बढ़ जाती है।
खीरे के महंगे होने का असर लोगों की खरीदारी पर भी पड़ा है। पहले लोग सलाद के लिए पर्याप्त मात्रा में खीरा खरीदते थे, लेकिन अब कीमत बढ़ने के कारण जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रहे हैं। सब्जियों के बढ़ते दामों से रसोई का बजट लगातार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें