द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नवरात्र की अष्टमी पर दूनागिरि स्थित मां वैष्णवी शक्ति पीठ और उदेपुर ग्वेल देवता मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दूनागिरि मंदिर में सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। वहीं कैड़ारौ घाटी स्थित उदेपुर ग्वेल देवता मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। इधर, नगर के कुलदेवी मंदिर में आयोजित दुर्गा महोत्सव के तहत दिनभर भजन-कीर्तन हुए। नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचे।