फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिवमहापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 28 Jul 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर क्षेत्र के ग्राम ईड़ासेरा स्थित हरज्यू मंदिर में क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित 11 दिवसीय संगीतमय शिवमहापुराण कथा नौवें दिन भी श्रद्धा और भक्ति के माहौल में जारी रही। विगत 11 वर्षों से आयोजित हो रहा यह धार्मिक आयोजन इस वर्ष 12वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। कथा 30 जुलाई तक चलेगी। धार्मिक अनुष्ठान के यजमान चंदन सिंह मेहरा एवं खष्टी देवी हैं। कथावाचक भुवन चंद्र कांडपाल ने नौवें दिन द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा, शिवलिंग एवं मूर्ति पूजा के रहस्य, साकार और निराकार उपासना के महत्व व रुद्राक्ष की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों और आध्यात्मिक प्रसंगों में भावविभोर नजर आए। संगीतमय शिवमहापुराण कथा में बचीराम, राजेंद्र त्रिपाठी और उनकी टीम की ओर से प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहां पुजारी बहादुर सिंह जीना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें