फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जाम से लोग परेशान

Sun, 05 Oct 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में रविवार को जाम लगने के बाद फंसी गाड़ियां। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इससे यहां पर जाम लग रहा है। जाम में फंसने से श्रद्धालुओं सहित आम जनता को तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द शटल सेवा शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के हर रोज औसतन दो-ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के वाहन रामलीला मंच की पार्किंग सहित सड़क के दोनों छोर पर खड़े हो रहे हैं। यातायात नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते जागेश्वर बाजार में दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। त्योहारी सीजन में यहां पर भीड़ और बढ़ने की संभावना लोग जता रहे हैं। लेकिन भीड़ के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, खष्टी भट्ट, अनिल प्रसाद, पवन भट्ट, भुवन भट्ट, नवीन चंद्र, अभिषेक भट्ट, जीवन राम, मोहन भट्ट, विक्की भट्ट, हिमांशु भट्ट आदि व्यापारियों ने प्रशासन से जागेश्वर धाम में यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने और जल्द आरतोला से शटल सेवा संचालित कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पीएम के आने के बाद बढ़ी भीड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर 2023 में जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के लिए आए थे। पीएम के आगमन के बाद जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुनाॉ बढ़ोत्तरी हुई है। व्यापारियों के मुताबिक पूर्व में ऑफ सीजन में जागेश्वर धाम में काफी कम श्रद्धालु आते थे। अप्रैल से सावन तक ही यहां अधिक भीड़ रहती थी। लेकिन अब यहां पर साल भर भक्तों की कतारें लग रही हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से जागेश्वर धाम में व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं। दिन के वक्त यहां पर एक होमगार्ड जवान के बल पर यातायात व्यवस्था संचालित हो रही है। लिहाजा लोगों ने जागेश्वर धाम में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग भी
बोले व्यापारी और लोग
जागेश्वर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इससे जाम की समस्या पैदा हो रही है। प्रशासन को पूर्व की भांति जल्द से जल्द शटल सेवा संचालित करनी चाहिए। अन्यथा व्यापारियों और श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। - खष्टी भट्ट, व्यापार मंडल सचिव जागेश्वर
-
जागेश्वर धाम में भीड़ लगातार बढ़ने से मार्केट में जाम की समस्या बढ़ रही है। जल्द आरतोला से शटल सेवा संचालित होनी चाहिए। शटल सेवा के न चलने से दर्शन के लिए को आए लोगों को दिक्कत हो रही है। प्रशासन को उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए। - अनिल प्रसाद, व्यापारी जागेश्वर
-
इनसेट कोट-
जागेश्वर धाम आने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। भीड़ बढ़ने के बाद हालातों को कंट्रोल किया जाएगा। - आलोक कुमार पांडेय, डीएम अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें