अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं की भीड़ रही। मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार करना पड़ा। अन्य मरीजों को दूसरे अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े।
बुधवार को जिला अस्पताल में केवल गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए। अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए पांच किमी दूर बेस अस्पताल जाना पड़ा। इससे उन्हें दिक्कतों से जूझना पड़ा। सर्जन डॉ. अमित सुकोटी ऑपरेशन पर थे। अस्पताल की ओपीडी में 710 मरीज पहुंचे। भैसियाछाना, धौलादेवी, हवालबाग, ताकुला समेत अन्य स्थानों से सर्दी जुकाम, आंख दर्द समेत अन्य बीमारियों के मरीज उपचार को पहुंचे थे। भीड़ के चलते मरीजों को डॉक्टर कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बारिश के बाद मौसम में
लगातार बदलाव आ रहा है। इससे लोग तेजी से बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि बदलते मौसम में मरीजों को सेहत पर ध्यान देना चाहिए।