फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवतियों की उमड़ी भीड़, मरीज भी रहे परेशान

Thu, 11 Jun 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में गर्भवतियों के ही अल्ट्रासाउंड हुए। अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ा। इससे उन्हें परेशानियां हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुधवार को केवल गर्भवती महिलाओं के ही अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। ताकुला, हवालबाग, धौलादेवी, लमगड़ा, भैंसियाछाना समेत अन्य स्थानों से गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंची। सुबह से ही महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
बुधवार को अस्पताल की ओपीडी में 720 मरीज पहुंचे। भीड़ के कारण मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। खासकर बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। सर्जन डॉ. अमित सुकोटी ऑपरेशन पर थे। दूसरे सर्जन डॉ. धीरज राज ने मरीज देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें