फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध केदारधाम में पूर्णिमा मेले में उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
वृद्ध केदार धाम में छात्र को सम्मानित करते पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। कार्तिक पूर्णिमा पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। भिकियासैंण के पौराणिक वृद्ध केदारधाम में पूर्णिमा मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने पवित्र रामगंगा नदी में स्नान किया ।
विज्ञापन

भिकियासैंण में पौराणिक वृद्ध केदारधाम में पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। मंगलवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना शुरू हो गया था। लोगों ने रामगंगा नदी में स्नान कर शिवमंदिर में विराजमान शिव धड़ पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। साथ ही रूद्रा पाठ भी किया गया। इससे पहले मेले का उद्घाटन चंद वंशज नैनीताल के पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा किया।
उन्होंने कहा कि केदार में साक्षात शिव का वास है यहां जो सच्चे मन से मन्नतें मांगता है उसकी सभी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती हैं। उन्होंने उत्तराखंड के मेलों को संरक्षित करने के लिए मिलजुल कर प्रयास करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मंदिर समिति द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
इस दौरान अल्मोड़ा की सांस्कृतिक टीम घुघती ने कुंवर राज के निर्देशन में कुमाऊंनी, गढ़वाली लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। झोड़ा, नेवली की आकर्षक प्रस्तुति दी। मेले में लगीं दुकानों से लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। शांति व्यवस्था के लिए राजस्व पुलिस की टीम मुस्तैद रही। इस दौरान समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह मनराल, तारादत्त शर्मा, भगत सिंह, भूपेश शर्मा, जगत सिंह, पूरन सिंह, नारायण दत्त, टीका राम, दीपा रावत, बीडी शर्मा आदि मौजूद थे।

भिकियासैंण के पौराणिक वृद्ध केदारधाम में पूर्णिमा मेले उमड़ी लोगों की भीड़।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें