फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया गणेश महोत्सव में उमड़ रही भक्तों की भीड़

विज्ञापन
चौखुटिया में आयोजित गणेश महोत्सव में उमड़ी महिलाओं की भीड़। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। यहां विवेकानंदपुरम में आयोजित गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महोत्सव के चौथे दिन चौखुटिया बाजार सहित निकटवर्ती ग्राम पंचायतों की महिलाओं और अन्य लोगों ने आयोजन में पहुंचकर भजन, कीर्तन किए। महोत्सव में लखनेश्वरी धाम से पहुंची लखनेश्वरी माता के भजनों की धूम मची है। उन्होंने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान पंडाल में मौजूद महिलाएं भजनों की धुन पर नाचती-गाती रहीं। दिनभर भजन, कीर्तनों के साथ ही शाम को प्रति दिन भंडारा हो रहा है। आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी आयोजन में सेवा दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें