फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बढ़ी भीड़ तो टूटा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शुक्रवार को एक बार फिर बाजार में काफी भीड़ रही जिससे सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में दिक्कतें आई। पुलिस कर्मियों ने बाजार में घूमकर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। बीते चार मई से लॉक डाउन-3 के तहत बाजार में अधिकांश दुकानें खुलने के बाद भीड़ भी बढ़ने लगी। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में दिक्कतें आने से प्रशासन को चाय की दुकानें और खोमचे खोलने का निर्णय वापस लेना पड़ा था। बृहस्पतिवार को बाजार में खास भीड़ नहीं रही लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर बाजार में काफी भीड़ देखी गई। कई दुकानों में खरीदारी कर रहे ग्राहकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। पुलिस कर्मियों ने पूरे बाजार में घूम कर लोगों को एक दूसरे से दूर रहकर खरीदारी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें