रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन 3.0 की ढील कहीं भारी न पड़ जाए। बाजार तो सरकार ने खोल दिए हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। दुकान में सामान की खरीद को अफरातफरी मचा रहे हैं। शुक्रवार को बाजार स्थित डाकखाने में लोगों का हुजूम उमड़ गया। कई लोग बगैर मास्क के दिखे। सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन होता नहीं दिख रहा।