फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के बावजूद रामलीलाओं में उमड़ रही दर्शकों की भीड़

Wed, 01 Nov 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा/सोमेश्वर।
विज्ञापन
पनुवानौला में जनक विश्वामित्र संवाद का मंचन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के सोमेश्वर जमराड़ी बैंड, मेलगांव, पनुवानौला में रामलीला मंचन चल रहा है। ठंड के बावजूद देर रात तक रामलीला देखने को दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। सोमेश्वर में हनुमान का अशोक वाटिका में प्रवेश, लंका दहन, मेघनाद का हनुमान को पकड़कर रावण दरबार लाना, रावण-अंगद संवाद का मंचन हुआ। इससे पहले मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष बिजेंद्र लाल साह ने रामलीला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


जमराड़ी बैंड में तीसरे दिन धनुष यज्ञ और राम-सीता विवाह, पनुवानौला में दूसरे दिन राम-लक्ष्मण का विश्वामित्र के साथ वन गमन, ताड़का, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, सीता द्वारा गौरी पूजन करना प्रसंगों का मंचन किया गया। उधर, खेती में रावण वध और राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हो गया है।

इस दौरान समिति ने जिला पंचायत द्वारा रामलीला मंच बनाने के लिए मुख्य अतिथि मोहन सिंह महरा को सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष प्रकाश पाठक, कैलाश उप्रेती, प्रधान दीपक उप्रेती आदि थे। मेलगांव में सातवें दिन राम-सुग्रीव मित्रता, बालि-सुग्रीव युद्ध, बालि वध का मंचन हुआ। इससे पूर्व मुख्य अतिथि दन्यां के थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने लीला का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें