फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन, हेमलता, अजय, नेहा, नीमा ने सबसे तेज दौड़ लगाई

Fri, 23 Jun 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। 
विज्ञापन
राजकीय पालीटेक्निक कालेज में खेलकूद शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से जीआईसी डीनापानी में 14, 17, 19 वर्ष आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं की क्रॉस कंट्री में बच्चों ने दमखम दिखाया। सब जूनियर बालक वर्ग में अर्जुन मेहरा, गौरव बिष्ट, सूरज बिष्ट, बालिका वर्ग में हेमलता टम्टा, पायल बजेठा, नेहा आर्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग में अजय आर्या, नीरज आर्या, पवन कुमार, बालिका वर्ग में नेहा भोज, हिमानी आर्या, रोशनी आर्या, सीनियर बालक वर्ग में अजय कुमार, सौरभ मेहरा, कमलेश कुमार, बालिका वर्ग में नीमा नेगी, ज्योति बिष्ट, रश्मि मेहरा क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। दिव्यांग आरती आर्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

प्लैश ऑफ जिला हैंडबॉल संघ के जिलाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, हवालबाग के कनिष्ठ उपप्रमुख चंदन लाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल खोलिया, जिला ओलंपिक संघ के सचिव, सीनियर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दीपक वर्मा, महिपाल बिष्ट ने अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के संयोजक हॉकी इंडिया के अंपायर पंकज कुमार टम्टा, सह संयोजक महिपाल बिष्ट ने सभी का आभार जताया। निर्णायक सुरेश वर्मा, सुनील बिष्ट, चंदन मेहता, गणेश शाही, दीपक शाही थे। बेसबॉल एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इस दौरान सुशील मेहता, कुंदन सिंह, जमन सिंह, केशर सिंह, बलवंत सिंह, गोकुल देवड़ी, भूपाल सिंह मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें