फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट ब्लॉक को सूखाग्रस्त घोषित करें

Wed, 10 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पूरे विकासखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने राज्य खाद्य सुरक्षा के तहत पर्याप्त राशन कार्ड उपलब्ध नहीं होने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


कहा कि मनरेगा के अंतर्गत कार्य पूर्ण होने के बाद भी श्रमिकों के खातों में मजदूरी नहीं आ रही है। मनरेगा के कर्मियों को मानदेय नहीं मिलने पर भी आक्रोश जताया गया। शौचालयों की धनराशि शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग भी जोर शोर से उठाई गई।

प्रधान संगठन के अध्यक्ष महेश पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव में शौचालय बनने के बावजूद धनराशि नहीं मिल रही है। मनरेगा के तहत कार्य पूर्ण हो गए हैं, मजदूरी सूची बन चुकी है, लेकिन श्रमिकों के खातों में अभी तक मेहनताने की धनराशि नहीं आई है।
विज्ञापन


कहा कि मनरेगा कार्यों की देखरेख करने वाले कर्मचारियों को भी कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है। वक्ताओं ने कहा कि बारिश नहीं होने के कारण फसल चौपट है, अलबत्ता पूरे विकासखंड को सूखाग्रस्त घोषित कर प्रभावितों को मुआवजा बांटा जाए।

बैठक में संयोजक लाल सिंह बिष्ट, गीता चौधरी, नवीन कठायत, नवीन मैनाली, मनोहर बिष्ट, सचिव आनंद पांडेय, दीपक बिष्ट, दीपा मठपाल, पुष्पा देवी, गुड्डी अधिकारी, कमला देवी, मीना देवी, कौस्तूब कुमार सिंह, हिम्म्त सिंह, विपिन पंत, राधा किरौला, खीम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें