फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से जला मकान

Mon, 02 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफीसर्स कालोनी के पास सरसों गांव के एक मकान में गैस रिसाव से ब्लास्ट हो गया। जिससे पांच कमरे का मकान जलकर राख हो गया है। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। मकान में रहने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सरसों गांव निवासी उमेश चंद्र पांडे पुत्र स्व. त्रिलोचन पांडे ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान रुद्रपुर में कार्यरत हैं। उन्होंने घर की देखरेख के लिए प्रकाश चंद्र कांडपाल को दो कमरे दिए थे। शनिवार देर रात करीब दो से ढाई बजे उनके मकान में अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर से गैस रिसाव होने से ब्लास्ट हुआ। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

आग से घरेलू सामान, फर्नीचर, टीवी, डबल बेड, अलमारी आदि सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान मकान में रहने वाला प्रकाश चंद्र कांडपाल घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस के जरिये बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इधर, भवन स्वामी उमेश चंद्र पांडे सूचना मिलने पर अल्मोड़ा पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि अग्निकांड में उन्हें करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें