फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हफ्ते बाद भी नहीं मिली गुमशुदा विवाहिता

Mon, 12 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से सामान लाने को दन्यां बाजार को निकली 21 वर्षीय विवाहिता 25 सितंबर से लापता है। परिजनों ने दन्यां थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस से उसका पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


दन्यां के निकट सिरोला गांव निवासी ज्योति (21) पत्नी ललित नाथ 25 सितंबर को सामान लेने दन्यां बाजार को निकली, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंची। परिजनों ने रिश्तेदारी और परिचितों के यहां ज्योति की तलाश की, परंतु कोई पता नहीं चला।

विवाहिता के ससुर बिशन नाथ ने 26 सितंबर को दन्यां थाने में ज्योति की गुमशुदगी दर्ज करवाई। ज्योति का तीन साल पहले विवाह हुआ था। उसकी दो साल की एक लड़की है।
विज्ञापन


पति ललित नाथ दिल्ली में काम करता है। दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ज्योति का पता नहीं लगा सकी है। ग्रामीणों ने पुलिस से उसका पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें