फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया दुष्कर्मी बाप

Mon, 12 Oct 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलादेवी ब्लॉक के एक गांव में 11 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाने वाला कुकर्मी बाप अब भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया हैे। फरार आरोपी को पकड़ने को पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर गई हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली हैे।
विज्ञापन


पुलिस ने फरार आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया है। मालूम हो कि धौलादेवी ब्लॉक के एक गांव में रहने वाले आदतन शराबी बाप ने 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने नौ अक्तूबर को दन्यां थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने धारा 376 और पास्को अधिनियम में मामला दर्ज किया। इसके बाद नाबालिग पीड़िता का अल्मोड़ा में मेडिकल करवाया। आरोपी को पकड़ने पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन भनक लगते ही वह घर से भाग निकला।
विज्ञापन


फरार आरोपी की तलाश में थानाध्यक्ष रमेश बोरा और अन्य पुलिस कर्मी जुटे हैं परंतु वह अब तक पकड़ में नहीं आया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें