फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दुगालखोला में पुलिस अधिकारी के घर में चोरी

Sat, 28 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी में दो घरों में हुई चोरी का खुलासा नहीं हो सका था कि अब चोरों ने दुगालखोला में पुलिस विभाग में कार्यरत रेडियो केंद्र अधिकारी के घर का ताला तोड़कर 17 तोले वजन के सोने के आभूषण और 25 हजार रुपए की नगदी चुरा ली। आभूषणों की कीमत साढ़े पांच लाख रुपए से अधिक है। गृहस्वामी इन दिनों हल्द्वानी गए थे। अल्मोड़ा लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन


डीसीआर में रेडियो केंद्र अधिकारी भगवत राम टम्टा  यहां दुगालखोला में रहते हैं। वह 23 मार्च को परिवार समेत हल्द्वानी गए थे। शुक्रवार सायं जब वह घर लौटे तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 17 तोले वजन के सोने के आभूषण और 25 हजार रुपए की नगदी गायब थी।

चोर उनके घर से साढ़े चार तोले का मंगल सूत्र, तीन तोले वजन के एक जोड़ी कंगन, तीन तोले वजन के एक जोड़ी पौंजी, एक तोला वजन की दो अंगूठी, एक तोले के दो मांग टीके, दो तोले के दो जोड़ी कान के झुमके समेत तीन तोला नया कटा सोना चोर चुरा ले गए। इसके अलावा चोर घर में रखी 25 रुपए की नगदी भी ले उड़े। रेडियो केंद्र अधिकारी भगवत राम टम्टा ने कोतवाली में चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


कोतवाल संजय गर्ब्याल, एसएसआई रमेश सिंह बोरा आदि ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। डाग स्क्वायड भी मौके पर भेजा गया, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका है। इससे पूर्व चोर खत्याड़ी में दो घरों में भी चोरी कर चुके हैं, इन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है।

चोर नगर में ऐसे घरों में चोरी कर रहे हैं, जहां गृहस्वामी घर पर नहीं है। इससे आशंका जताई जा रही चोरों को संबंधित क्षेत्र की पूरी जानकारी है कि किस घर में गृहस्वामी नहीं हैं। खत्याड़ी में भी दोनों घरों में रात में भवन स्वामी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें