फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, ससुर, सास, जेठ की अभी नहीं हुई गिरफ्तारी

Wed, 11 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाखुड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति, ससुर, सास, जेठ की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतका के पिता पूरन सिंह की रिपोर्ट पर राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 304बी, 498ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि बल्टा गांव निवासी पूरन सिंह की बेटी रेखा (24) की शादी 2013 में पाखुड़ा निवासी जयपाल सिंह मस्यूनी के साथ हुई थी। रेखा करीब तीन महीने से बल्टा में अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को वह अपना इलाज कराने अल्मोड़ा आई थी। बल्टा लौटते समय उसका पति जयपाल रेखा को पाखुड़ा ले गया। ससुरालियों के मुताबिक सायं के वक्त रेखा ने जहरीला पदार्थ खा लिया।  हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। उपचार के दौरान रेखा की मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति, जेठ, सास और ससुर पर दहेज के लिए रेखा की हत्या करने और उत्पीड़न का मामला राजस्व पुलिस में दर्ज कराया था। राजस्व निरीक्षक हयात गिरी गोस्वामी ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें