ताड़ीखेत ब्लाक के सुदूरवर्ती डढुली गांव में पूर्व सैनिक की 67 वर्षीय पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
कोतवाली के एसआई धीरेंद्र पंत के मुताबिक डढुली गांव निवासी पूर्व सैनिक मोहन चंद्र तिवारी के पुत्र ने महाशिवरात्रि की रात मंगलवार को शराब पी। इस बात को लेकर मां-बेटे में कहासुनी हो गई। इससे आहत सरस्वती देवी (67) ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन रात में उसे सेना अस्पताल ला रहे थे, लेकिन इसी बीच वृद्धा ने दम तोड़ दिया है। एसआई पंत ने बताया कि पुलिस ने राजकीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में भी जहर खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है।