फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ गंगा में बहकर पूर्व फौजी की मौत

Tue, 03 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उफनती गरुड़ गंगा में पैर फिसलने से पूर्व सैनिक बह गया। घटनास्थल से दो किमी दूर पर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेजा दिया है।
विज्ञापन


कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट के अनुसार खितौली (भगरतोला) निवासी पूर्व सैनिक  दयानंद जोशी (48) सोमवार को गरुड़ बाजार आए थे। शाम को घर लौटते समय गरुड़ गंगा में उनका पैर फिसल गया और वह बह गए। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो पाए। ग्रामीणों ने रातभर उनकी खोजबीन की। मंगलवार दिन में पूर्व सैनिक का शव घटना स्थल से दो किमी दूर पर बरामद हुआ। हादसे पर भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, भगरतोला के प्रधान चंदन बोरा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कोहली, विधायक चंदन दास ने दु:ख जताया है। जनप्रतिनिधियों ने सीएम से मृतक के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पूर्व सैनिक की मौत पर कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में भी शोक सभा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें