फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचोखर गांव में फिर तोड़ी गई अंबेडकर प्रतिमा

Tue, 03 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पचोखर गांव में दो माह के बाद दोबारा अंबेडकर प्रतिमा तोड़ दी गई। इसे लेकर बसपा नेताओं में उबाल है। 24 घंटे में दोषी को गिरफ्तार न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी को अलग-अलग ज्ञापन देकर बसपा नेताओं ने सख्त विरोध जताया है। अतर्रा व नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार, दो माह पहले पहली जनवरी को अतर्रा नगर के भवानीगंज और पचोखर गांव में एक ही रात डॉ.अंबेडकर की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। बसपा नेताओं ने इसका विरोध जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अतर्रा में तोड़ी गई प्रतिमा के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही दोनों प्रतिमाओं की मरम्मत करा दी गई थी। अब ताजी घटना में सोमवार की रात फिर पचोखर (अतर्रा थाना क्षेत्र) में स्थित अंबेडकर प्रतिमा को दोबारा तोड़ दिया गया। यह प्रतिमा गांव में नाला के पास अंबेडकर पार्क में स्थित है।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में लल्लू प्रसाद निषाद, ज्ञानचंद्र प्रजापति, मोहम्मद यार खां, नवरत्न कुशवाहा और दिनेश कुमार डीके आदि बसपा नेताओं ने अपर जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर पचोखर गांव में दोबारा प्रतिमा तोडे़ जाने पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि सिरफिरे लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने पर आमादा हैं।

इस घटना से डॉ.अंबेडकर के अनुयायियों में रोष है। बसपा नेताओं ने मांग की कि प्रतिमा तत्काल दुरुस्त कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए वरना बसपा जनांदोलन और धरना प्रदर्शन करेगी।

उधर, नरैनी में बसपा नेता मोतीलाल वर्मा, सिद्धराज वर्मा, हरीराम कबीर वेदी और मधुसूदन कुशवाहा ने एसडीएम को ज्ञापन देकर इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बसपा मंडल कोआर्डिनेटर राम किशोर वर्मा ने कहा कि 24 घंटे में अतर्रा पुलिस ने प्रतिमा तोड़ने वाले को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें