फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनाखान में बंद घर में चोरों ने सेंध लगाई

Wed, 18 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धारानौला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास चीनाखान स्थित एक घर में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर घर में रखे करीब दो तोला सोने के जेवर और ढाई हजार रुपए की नगदी चुरा ले गए। रात में घर में परिजन नहीं थे। कोतवाल पीएल वर्मा ने मौका मुआयना किया और जल्द मामले के खुलासे का दावा किया।
विज्ञापन


शिक्षिका प्रतिभा पांडे चीनाखान स्थित मायके में रहती हैं। पिछले कुछ दिन से वह परिवार सहित पास में नौघर स्थित ससुराल में रह रही थीं। हालांकि दिन में परिजन चीनाखान स्थित मकान की देखरेख को आते रहते थे। दो दिन से कोई परिजन घर में नहीं आए। मंगलवार को प्रतिभा चीनाखान स्थित घर पहुंची। चैनल और दरवाजे के  ताले खोलकर कमरे में गई तो अंदर तीनों कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। छत को जाने वाली सीढ़ियों पर स्थित मुमटी का दरवाजा टूटा था। चोर इसी रास्ते से घर के भीतर घुसे।

उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाल पीएल वर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। प्रतिभा ने बताया कि घर के भीतर रखे करीब डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र, आधा तोला सोने का कर्णफूल और ढाई हजार रुपए चोरी हो गए। इसके अलावा छह एफडीआर और किसान विकास पत्र भी चोर ले उड़े।
विज्ञापन


शातिराना अंदाज में की वारदात
अल्मोड़ा। घटना को देखकर लगता है चोरों को पूरी तरह पता था कि घर पर कोई नहीं था। मकान के भीतर घुसने के लिए चोरों ने पेट्रोल पंप की ओर से घर के मुख्य दरवाजे के ताले नहीं तोड़े, क्योंकि पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चोर पीछे की तरफ से छत पर चढ़कर मुमटी के रास्ते कमरे के भीतर दाखिल हुए। चोरों ने बेफिक्र होकर घर खंगाला और रसोई में रखे ब्रेड, बिस्कुट आदि भी खाए। चोर घर में जूते, मोजे और छाता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें