फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने खड़ी कार के शीशे तोड़े

Wed, 28 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में खड़े वाहनों के शीशे तोड़ने और तेल चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार की रात करीब 12.30 बजे अराजक तत्वों ने एक व्यवसायी की यहां सोमनाथ मैदान के पास विजय चौक पर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। कार स्वामी ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। मालूम हो कि चार दिन पूर्व शहर के निचले हिस्से राजपुरा मोहल्ले में भी अज्ञात तत्वों ने एक शिक्षक की खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए थे, इस क्षेत्र में तेल चोरी के भी मामले भी नहीं थम पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात व्यवसायी पुष्कर त्रिपाठी अपने मित्र एडवोकेट हिमांशु उपाध्याय के साथ मजखाली को जा रहे थे। पुष्कर ने अपनी कार संख्या यूके01ए-8646 को विजय चौक के पास पार्क कर दिया। रात्रि में जब वह लोग मजखाली से लौटकर आए तो कार के शीशे टूटे हुए थे। इधर, कोतवाल बीसी शर्मा ने बताया कि जहां पर क्षतिग्रस्त कार पार्क की गई थी, वहां पर कई अन्य वाहन भी पार्क हुए थे, लेकिन उन्हीं की कार के ही शीशे तोड़े गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें