फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैला गांव से बोलेरो ले उड़े ऑटोलिफ्टर

Thu, 12 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्ट के बैला गांव में र्साइं मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी बोलेरो चोरी हो गई। कार स्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है, फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का दावा है कि कार की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


बैला गांव निवासी सुभाष बिष्ट ने अपनी बोलेरो (यूए04-टी1976) मंगलवार की शाम साईं मंदिर के निकट खड़ी की थी। एकांत जगह पर खड़ी इस कार को रात में बदमाश चुरा ले गए। इस स्थान पर पटवारी चौकी भी है, लेकिन चौकी में कोई नहीं रहता। सुबह कार स्वामी सुभाष बिष्ट ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया रात दो बजे इस कार की मोहान बैरियर पर इंट्री हुई है। बताया जाता है कि बदमाश अपनी कार बताकर चौकी में इंट्री कर गए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस ने कार चुराकर भाग रहे लोगों से गहन पूछताछ की होती तो मोहान अथवा किसी अन्य बैरियर पर पकड़े जाते।

मालूम हो कि मौलेखाल से रामनगर के बीच मोहान, मरचूला, गर्जिया तीन स्थानों पर पुलिस के बैरियर हैं लेकिन इसके बावजूद बदमाश घटना को अंजाम देने में सफल रहे। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चोरों का गैंग सक्रिय है। चोर बाजार में लगी स्ट्रीट लाइटों की 12 बैट्रियां भी चुरा ले गए हैं। जिला पंचायत की ओर से लगी हर बैटरी की कीमत करीब 15 हजार रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें