अल्मोड़ा। सल्ट पुलिस और एसओजी की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक होंडा सिटी कार से 83.620 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने वाहन में सवार चार युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
उप निरीक्षक सुनील सिंह धानिक ने बताया कि वाहन संख्या
डीएल08-सीजे-8432 में सवार जैनी पुत्र एलीथियस निवासी हनुमान नगर केजीके कॉलेज मुरादाबाद, धर्मेंद्र सिंह पुत्र खिलेंद्र सिंह निवासी अडोला माफी, संभल यूपी, शेखर वर्मा पुत्र हरिपाल वर्मा निवासी हरथला रामलीला मैदान मुरादाबाद और विशाल कश्यप पुत्र गौरी शंकर निवासी हनुमान नगर, मझौला मुरादाबाद के पास अलग-अलग कट्टों में गांजा बरामद हुआ।
चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा परिवहन कर रही कार को भी सीज किया गया है।