फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह व्यक्ति से लूटे नकदी व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-65
विज्ञापन

कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के पंचगवां गांव के पास हुई वारदात
पीड़ित ने देर शाम 100 नंबर पर दी पुलिस को सूचना

अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के पंचगवां गांव के पास अलीगढ़वा बाजार से लौट रहे व्यक्ति से बुधवार की देर शाम बदमाशों ने हमला कर 15 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। लूट का शिकार व्यक्ति गांव का चौकीदार बताया जा रहा है। उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बर्डपुर नंबर नौ के टोला चंपापुर निवासी सूरज वर्मा बुधवार अलीगढ़वा में गया था। बताया जा रहा है कि वह देर रात अलीगढ़वा से आ रहा था। पंचगवां गांव के आगे बने पानी टंकी तिराहे पर पहुंचा ही था कि हमलावरों ने हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर व चेहरे पर चोटें आई। इस बीच मोबाइल व 15 हजार रुपये नकदी छीन लिए। चीख-पुकार सुनकर किसी व्यक्ति ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सूरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर लाकर भर्ती कराया। सूरज गांव का चौकीदार बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी एसके सरोज का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामला का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें