अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने एक पिकप चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान पिकअप संख्या यूके 04, सीए 7862 का चालक नवीन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी लमगड़ा शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया। पुलिस ने चालक का मेडिकल कराके वैधानिक कार्रवाई की और वाहन को सीज कर दिया।