अल्मोड़ा। प्रशासन ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर वसूली अभियान तेज कर दिया है। तहसीलदार खुशबू आर्या ने बताया कि संग्रह अमीन राजेश गोस्वामी के क्षेत्र के बकाएदार रमेश सिंह बोरा निवासी खेरदा अल्मोड़ा को नौ लाख 222 रुपये अदा नहीं करने पर धारा 281 के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उन्होंने सभी संग्रह अमीनों को शत-प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए हैं।