फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनपोला के पास अधेड़ महिला का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण कस्बे के पनपोला के समीप एक अधेड़ महिला का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचानामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। सोमवार को देर शाम पनपोला के पास पैदल रास्ते के किनारे अज्ञात अधेड़ महिला का शव देखा गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि पास में ही जहरीले पदार्थ की शीशी भी पड़ी मिली है। जिससे महिला के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मृत महिला की उम्र करीब 55 साल है। चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें