पुलिस ने यहां होटल मैनेजमैंट के पास एक युवक को स्मैक के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। स्मैक 4.01 ग्राम की है, जिसकी कीमत पांच हजार रुपये आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार खत्याड़ी स्थित न्यू इंदिरा कालोनी निवासी 18 वर्षीय दीप चंद्र कांडपाल पुत्र सुरेश चंद्र कांडपाल स्मैक लेकर जा रहा था, भनक लगते ही पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, उसे यहां होटल मैनेजमैंट के पास दबोच लिया गया। दीपक को एनडीपीएस एक्ट 8:21 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है।