अल्मोड़ा। सोमेश्वर पुलिस ने बगैर सत्यापन के काम पर कारीगर रखने पर गृह स्वामी का पांच हजार रुपया का चालान काटा। थानाध्यक्ष संजय गर्ब्याल ने बताया कि बबलू निवासी सोमेश्वर ने बगैर सत्यापन के कारीगरों को अपने काम पर रखा हुआ था। उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा-83 के तहत बबलू से जुर्माना वसूला गया है।