फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जा रही होंडा कार से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसओजी की सूचना पर बेस चौकी पुलिस ने क्वारब के पास एक होंडा सिटी कार से 30 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में प्रयुक्त कार भी सीज कर दी है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक संतोष देवरानी ने बताया कि शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने डीएल 4 सी एबी (2646) होंडा सिटी कार से हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद की। अंग्रेजी शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।

नरसिंह नगर हरियाणा निवासी आरोपी जीतपाल सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह बहादुरगढ़ हरियाणा से शराब खरीदकर पिथौरागढ़ बेचने के लिए ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ 50/18 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, जबकि होंडा सिटी कार को सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत, कांस्टेबल सुबोध रावत, ललित मोहन, संदीप, दीपक खनका आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें