फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मोबाइल टावर से लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। थाना लाइनपार के ग्राम कुर्रीकूपा में ननिहाल में आये युवक ने 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से छलांग लगा दी। पुलिस उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

थाना जसराना के विलासपुर व हाल निवासी मोहल्ला गाड़ीवान अनिल कुमार(32) पुत्र महेंद्र कुमार यादव छह जून को अपनी ननिहाल थाना लाइनपार के कुर्रीकूपा निवासी चंद्र प्रकाश के घर आया था। अनिल गुरुवार शाम करीब छह बजे रामसेवक यादव के मकान के सामने लगे मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने सोचा कि शायद वह मजाक कर रहा है। ग्रामीणों ने उससे नीचे उतरने के लिए कहा तो उसने कुछ देर में उतरने की बात कही लेकिन काफी देर नहीं उतरा। रात आठ बजे ग्रामीण उसे उतारने को टावर पर चढ़े लेकिन उसने कूदने की धमकी दी। काफी प्रयास के बाद सफलता नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल, एसओ लाइनपार नीरज मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने युवक को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि करीब 1.30 बजे उसने छलांग लगा दी। इसके कारण वह नीम के पेड़ से उलझते हुए नीचे गिरा। पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को थाना जसराना के गांव विलासपुर में ले गए हैं।

टावर पर चढ़ते रहते हैं युवक
कुर्रीकूपा गांव में तीन मोबाइल टावर लगे हुए है। टावरों पर तो ग्रामीण युवक अधिकांश चढ़ते रहते है। लेकिन कुछ देर के बाद नीचे उतर आते हैं। लेकिन किसी को ऐसा नहीं पता था कि अनिल मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद उतरेगा नहीं अन्यथा उसको ऊपर ही नहीं चढ़ने देते।
विज्ञापन


शव के पहुंचते ही मचा कोहराम
जसराना। मृतक अनिल कुमार का शव जिला अस्पताल से सीधे मोहल्ला गाड़ीवान स्थित आवास पर ले जाया गया। शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी एवं बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल था। थोड़ी देर के बाद शव उसके पैतृक गांव विलासपुर ले गए। शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। बताते हैं कि युवक जसराना में स्थित पिता के मेडीकल स्टोर पर बैठने के साथ गांव में खेती का भी काम करता था।

थाना लाइनपार के कुर्रीकूपा में अनिल नामक युवक टावर पर चढ़ा था। काफी समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया गया। लेकिन वह नहीं उतरा। रात करीब 1.30 बजे नीचे उतरने के दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन

अभिषेक कुमार राहुल
सीओ सदर फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें