फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम क्लोनिंग कर बैंक खातों से पैसा उड़ाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एटीएम क्लोनिंग कर शहर के दो लोगों के बैंक खातों से 2.26 लाख रुपये उड़ाने के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के फरार दो आरोपियों गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। अल्मोड़ा पुलिस दोनों आरोपियों की जमानत निरस्त करने के लिए गौंडा पुलिस को पत्र भेज रही है। वहीं पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने गत दिवस गिरफ्तार गिरोह के एक सदस्य राहुल त्रिपाठी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि गत 31 अक्तूबर को साइबर अपराधियों ने पांडेखोला निवासी किरन साह के एसबीआई खाते से 1.83 लाख रुपये निकाल लिए थे। दूसरे मामले में बदमाशों ने लोअर मालरोड निवासी जगदीश चंद्र के पीएनबी खाते से 43 हजार रुपये की रकम उड़ा ली थी। आरोपियों ने दो बार ऑनलाइन शापिंग भी की थी। किरन साह की तहरीर पर पुलिस ने धारा 420 और 66/66 (सी) आईटी एक्ट में मामला पंजीकृत किया था। पुलिस की एसओजी टीम इस मामले में उत्तर प्रदेश के गौंडा जिले के थाने मनकापुर के ग्राम जोगापुर, पोस्ट झिलासी निवासी राहुल त्रिपाठल्(34) पुत्र चंद्र प्रकाश त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया था। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

इस गिरोह के दो आरोपी गौंडा निवासी नवनीत शुक्ला और शरद मिश्रा फरार चल रहे हैं। पुलिस अब तक उनका सुराग नहीं लगा सकी है। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपियों पर गौंडा के थाना मनकापुर में 2015 में धोखाधड़ी करने के एक मामले में धारा 420 और 66/66 (सी) आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। जिसमें यह जमानत पर हैं। गौंडा पुलिस को दोनों फरार आरोपियों की जमानत निरस्त करने को पत्र लिखा जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गौंडा पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें