अल्मोड़ा। सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मारने पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ धारा 279, 338 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि संजय साह निवासी धारानौला लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक यूके01ए- 0521 में सवार पंकज सिंह कार्की निवासी स्यालीधार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे संजय साह के काफी चोट आई है और उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है। संजय साह की पत्नी सरिता साह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।