फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग मामलों में स्मैक के साथ दो छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुकादेवी के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की टीमों ने नगर में स्मैक और चरस के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने दो-दो ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक एसएसजे परिसर में बीकॉम का छात्र है, जबकि दूसरा बाहर के किसी संस्थान से बीबीए कर रहा है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


स्मैक और चरस के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर यहां ऑफिसर कॉलोनी निवासी राजेंद्र कोरंगा को करबला के निकट दो ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक की लत है और अब खर्चा निकालने के लिए अन्य युवकों को स्मैक बेचने लगा है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक युवक किसी संस्थान से बीबीए का कोर्स कर रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक बृजभूषण गुरुरानी, कांस्टेबल धीरज बोरा और दिनेश नगरकोटी शामिल हैं।
विज्ञापन


दूसरे मामले में पुलिस और एसओजी की टीम ने मयूर नेगी निवासी लाला बाजार अल्मोड़ा को आकाशवाणी के निकट दो ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई जीवन सिंह सामंत, कांस्टेबल महेश सिंह, त्रिलोक सिंह और हेमंत कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें