फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुलिस की साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से वापस मिले 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक व्यक्ति के बैंक खाते से जालसाजों द्वारा निकाली गई 40 हजार रुपये की धनराशि दन्यां पुलिस ने साइबर पुलिस की मदद से पीड़ित के खाते में वापस करवा दी है। जालसाजों ने बैंक एटीएम संबंधी गोपनीय जानकारी प्राप्त करने के बाद पीड़ित व्यक्ति के खाते से 49,999 रुपये निकाल लिए थे। इसमें से उन्होंने पेटीएम के माध्यम से करीब 40 हजार रुपये का सोना खरीदा था और बाकी बचा एक कंपनी को भुगतान कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम (हरियाणा) में काम करने वाले भनोली तहसील के चिल गांव निवासी नवीन सिंह पुत्र दीवान सिंह को एक अज्ञात फोन आया। जालसाजों ने चतुराई से नवीन से बैंक खाते और एटीएम संबंधी जानकारी प्राप्त की। उसके बाद एसबीआई दन्या में उसके खाते से 49,999 रुपये निकाल लिए।

खाते से पैसा निकलने की जानकारी मिलने पर नवीन ने तुरंत दन्या के थानाध्यक्ष को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल प्रभारी हरेंद्र चौधरी को पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी। साइबर सेल ने तत्काल पेटीएम के संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधकर भुगतान रोकने को कहा। पुलिस की साइबर सेल की तत्परता से भुगतान रुक गया और पुलिस ने यह राशि वापस पीड़ित के खाते में स्थानांतरित करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें