अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश के बाद पुलिस ने जिले के अलग अलग स्थानों में अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने 103 वाहन चालकों का एमवी एक्ट में चालान और पांच डीएल निरस्त किए और सात वाहनों को सीज कर दिया है।
पुलिस ने चौखुटिया में टाटा सूमो यूके04के-7131 के चालक सुरेश चंद्र जोशी निवासी छानी चौखुटिया, रानीखेत पुलिस ने वलना तिराहे पर यूके04एन-9768 के चालक विजय जोशी निवासी च्याली द्वाराहाट और वाहन संख्या यूके01ए-4510 के चालक पूरन सिंह निवासी मौना रानीखेत को शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर वाहन एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा पुलिस ने ओवर स्पीड में एक, ओवर लोडिंग में आठ, वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग करने पर दो लोगों समेत अन्य 103 वाहन चालकों का एमवी एक्ट में चालान करते हुए 25 हजार पांच सौ रुपये राजस्व वसूला। इसके अलावा पांच वाहन चालकों के डीएल निरस्त किए और सात वाहनों को सीज कर दिया।