फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
400 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति को 400 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी पी रेणुकादेवी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दिनेश चंद्र मेलकानी (46) पुत्र स्व. कृपाल दत्त मेलकानी निवासी पतलिया, जिला नैनीताल की तलाशी ली। तलाशी में उसके पास 400 ग्राम चरस बरामद हुई। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक चरस और अन्य मादक पदार्थों का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मालूम हो कि अल्मोड़ा नगर और आसपास के इलाकों में चरस का धंधा जोरों पर चलने की सूचना है। इसे देखते हुए ही पुलिस ने धंधेबाजों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें