सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील के अंतर्गत एक गांव की निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली हैं। आरोपी का मोबाइल सर्विलांस में लगाया गया है।
पीड़ित किशोरी अपने मामा के यहां रहती है। मामा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि गांव का युवक जगदीश राम (25) पुत्र गोविंद राम उसकी भांजी को 28 जुलाई की रात बहला फुसलाकर कर अपहरण कर ले गया। अगले दिन किशोरी घर लौटी। सोमेश्वर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 362, 363 ने प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष संजय गर्ब्याल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। लेकिन आरोपी अभी पकड़ में नहीं आया है। उसका मोबाइल भी सर्विलांस में लगाया गया है। युवती की मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।