अल्मोड़ा। अजनबी और बाहरी व्यक्तियों को लेकर सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने सोमवार को एसएसआई नीरज भाकुनी के नेतृत्व में होटल, ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नगर में स्थित होटल श्याम में बिना आईडी के तीन युवकों को ठहराने पर पुलिस ने होटल स्वामी अजय अग्रवाल का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा-83 के तहत कोर्ट चालान किया।