फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शौक पड़ा महंगा, चोरी की बाइक के साथ तीन नाबालिग पकड़े

Mon, 02 Oct 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अपने शौक को पूरा करने के लिए तीन नाबालिगों ने सड़क पर खड़ी बाइक चुरा ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों को पकड़ा और बाइक बरामद की। उनके पास से नैनीताल से चुराई गई दूसरी बाइक भी बरामद हुई। तीनों को पुलिस ने विधिक संरक्षण में भेजा है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को रामपुर के टांडा निवासी सलमान, हाल निवासी भनलेख जैंती, अल्मोड़ा ने लगमड़ा थाने पहुंचकर बाइक चोरी होने की तहरीर दी। उसके मुताबिक बीते शुक्रवार की रात सड़क पर खड़ी उसकी बाइक (यूपी 22 एयू 6158) चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर मिलते ही बाइक की खोजबीन शुरू की। टीम ने धौलकड्या तिराहे पर तीन नाबालिगों को बाइक के साथ पकड़ा। उनके पास से मुक्तेश्वर, नैनीताल से चुराई गई एक अन्य बाइक (यूके 04 पी 2328) भी बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को विधिक संरक्षण में भेजा है।
सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि तीनों नाबालिगों को बाइक चलाने का शौक था लेकिन उनके लिए इसे खरीदना संभव नहीं था। ऐसे में तीनों ने अपने शौक को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करना शुरू किया। तीनों कुछ दिन बाइक चलाने के बाद इसे किसी भी जगह पर सड़क पर छोड़ देते थे। टीम में जैंती चौकी प्रभारी एसआई सुनील कुमार, बिक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी, दिनेश सिंह कार्की, दीप चंद्र शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें