अल्मोड़ा। नगर के भ्यारखोला निवासी व्यापारी नीरज पवार के लॉकर से उनकी लाइसेंसी रिवाॅल्वर चोरी हो गई। व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर रिवाॅल्वर और चोर का पता लगाने की मांग की है। व्यापारी के मुताबिक उसके कमरे में अलमारी में बने लाकर में रिवाॅल्वर रखी थी। उसकी चाबी भी पास में थी। किसी ने लाकर खोलकर उसमें से रिवाॅल्वर चोरी कर ली। उसके मुताबिक उसके घर में निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसमें कई मजदूरों का आना-जाना लगा रहता है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि जांच की जा रही है। मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। संवाद